ब्रेकिंग
Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;... Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में पुजारियों के लिए सख्त ड्रेस कोड और नई नियमावली, गर्भगृह में मोबाइल... Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बूंदाबांदी, यूपी-बिहार से लेकर एमपी तक अलर्ट; जानें आज देशभर में कैसा रहेग... जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर...
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

 बुरहानपुर। शहर के पांच वार्डों में फैली उल्टी दस्त की बीमारी पर शनिवार को तीसरे दिन कमी देखी गई है। शनिवार दोपहर तक बारह नए मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जबकि इलाजरत 22 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे दिन भी सर्वे दलों को वार्डों की निगरानी में लगाया गया है।

बुरहानपुर नगर निगम ने भी अपने स्तर पर दल गठित कर ड्यूटी लगाई है। निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में पानी की जांच भी की गई है, लेकिन इसके परिणाम देर शाम तक सामने नहीं आ पाए थे। स्वास्थ्य विभाग ने भी पानी के सैंपल जांच के लिए इंदौर भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट सोमवार को मिलने की बात कही गई है।

बीते तीन दिन में उल्टी दस्त से पीड़ित लोगों की संख्या 200 के आसपास पहुंच चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या छोटे बच्चों की है। ज्ञात हो कि गुरुवार शाम से उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हुई थी और लोग जिला अस्पताल में पहुंचने शुरू हो गए थे।

पहले दिन ही चालीस से ज्यादा बच्चे भर्ती हुए थे। नागझिरी, बुधवारा, बैरी मैदान आदि क्षेत्रों में खराब पानी पीने से डायरिया फैलने की बात सामने आई थी। निगम प्रशासन ने कुछ जगह पेयजल वितरण व्यवस्था में भी बदलाव किया है। साथ ही लोगों को पानी उबाल कर पीने की सलाह दी जा रही है।

उल्टी दस्त के मरीजों में आज कमी आई है। बारह नए लोग भर्ती हुए हैं, जबकि 22 को डिस्चार्ज किया गया है। सर्वे दलों के साथ ही नगर निगम की टीमें भी क्षेत्र में नजर रखे हुए हैं। – रवींद्र राजपूत, जिला महामारी नियंत्रक।

Related Articles

Back to top button