ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
देश

भारतीय सेना में अफसर बनने का मौका, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

भारतीय सेना में नौकरी करना , सेना में ऑफिसर बनना, वर्दी पहना देश के लाखों युवाओं का सपना होता है. जोश और जज्बे से भरी भारतीय सेना में हर युवा नौकरी करना चाहता है. तो अगर आपका भी यही सपना है तो ये खबर आपके लिए ही है. जी हां आपका सपना सच हो सकता है. दरअसल भारतीय सेना ऑफिसर भर्ती करने जा रही है.

भारतीय सेना ने ऑफिसर भर्ती के लिए अगले साल जनवरी 2025 में शुरू होने वाले 140वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर उम्मीदवारों का इसमें फाइनल सिलेक्शन हो जाता है तो फिर उसकी नौकरी पक्की है. सिलेक्शन के बाद उम्मीदवार की नियुक्ति सीधे तौर पर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट रैंक के ऑफिसर पद पर हो जाएगी.

आवेदन की लास्ट डेट 9 मई 2024

अगर आप भी सेना में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे हैं तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा. आवेदन के लिए सेना की भर्ती वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ पर जाना होगा. लेफ्टिनेंट रैंक के ऑफिसर पद के लिए आवेदन की लास्ट डेट 9 मई 2024 है. उम्मीदवार सेना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

बता दें कि भारतीय सेना की टेक्निकल ग्रेजुएट एंट्री स्कीम में सीधे तौर परSSB इंटरव्यू होता है. यही इसकी खासियत भी है कि उम्मीदवार को किसी तरह की कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होती. यानी एनडीए प्रवेश परीक्षा की तरह यूपीएससी की लिखित परीक्षा नहीं देनी होती है. SSB उम्मीदवार का इंटरव्यू लेगा. जिसके बाद उसका सिलेक्शन होगा.

ये चीजें अनिवार्य

टेक्निकल ग्रेजुएट एंट्री स्कीम के लिए सिर्फ वो पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं जो अविवाहित हैं. उम्मीदवार का बीटेक होना जरूरी है. उनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. टेक्निकल स्कीम में बीटेक फाइनल ईयर स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button