ब्रेकिंग
Hartalika Teej 2026 Katha: 14 सितंबर को रखा जाएगा हरतालिका तीज व्रत, जानें देवी पार्वती की तपस्या की... Bigg Boss 20 Update: काजी तौकीर बने घर के असली 'रॉकस्टार', सलमान ने तीन कंटेस्टेंट्स को दिया अल्टीमे... देश बदलते ही बदली किस्मत: कजाखस्तान के लिए खेलते हुए एलेना रायबकिना बनीं 3 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपि... Jio vs Airtel 349 Plan: ₹349 में किसका प्लान है सबसे बेस्ट? जानें 28 दिन की वैलिडिटी में डेटा और OTT... Delhi BRICS Summit: मोदी के डिनर में 160 कलाकारों की 'BRICS सिम्फनी', जिनपिंग और अबू धाबी क्राउन प्र... Amit Satam Statement: मनोज जरांगे से त्योहारों पर मुंबई कूच टालने की अपील, राज ठाकरे और विपक्ष पर सा... Delhi News: शेख सराय में बनेगी अत्याधुनिक क्षेत्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब, रेखा गुप्ता सरकार ने ₹151.81... Katihar Flood News: कटिहार में राहत सामग्री बांटने पहुंचीं JDU नेत्री की गाड़ी पर टूट पड़े बाढ़ पीड़... फर्जी मत्स्य अधिकारी बनकर मछली पालकों से रंगदारी: बरेली पुलिस ने शातिर गिरोह का किया भंडाफोड़ बसपा में उत्तराधिकारी की चर्चा के बीच नया सियासी मोड़: चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को दिया खुला न्यो...
देश

सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

सूरत, इंदौर के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. ओडिशा के पुरी में कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. मोहंती ने आरोप लगाया है कि पार्टी कोई फाइनेंशियल सपोर्ट नहीं कर रही है. पार्टी फंडिंग के बिना चुनावी कैंपेन करना मेरे लिए संभव नहीं है इसलिए मैंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है. टिकट लौटा रही हूं. बता दें कि यहां से संबित पात्रा बीजेपी के उम्मीदवार हैं.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को लिखे पत्र में सुचरिता ने कहा, पुरी संसदीय क्षेत्र में हमारा कैंपेन बुरी तरह प्रभावित हुआ है क्योंकि पार्टी ने मुझे फंड देने से इनकार कर दिया है. इसको लेकर जब मैंने ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी डॉ. अजॉय कुमार जी को बताया तो उन्होंने साफ कहा कि आप खुद इसका इंतजाम करिए. आप इसका बचाव स्वयं कीजिए.

मैंने पुरी में अपने कैंपेन में अपना सब कुछ झोंक दिया

सुचारिता ने आगे कहा, मैं एक सैलरीड प्रोफेशनल जर्नलिस्ट थी. 10 साल पहले मैंने चुनावी राजनीति में प्रवेश किया. मैंने पुरी में अपने अभियान में अपना सब कुछ झोंक दिया है. मैंने प्रगतिशील राजनीति के लिए पब्लिक डोनेशन ड्राइव भी चलाया लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली. मैंने अनुमानित अभियान खर्च को न्यूनतम करने का भी प्रयास किया. इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ.

मैं धन के लिए पार्टी के सभी दरवाजे खटखटाए

कांग्रेस उम्मीदवार ने सुचारिता ने कहा कि मैं अपने दम पर धन नहीं जुटा सकी, इसलिए मैंने आपके और हमारी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सभी दरवाजे खटखटाए और उनसे पुरी संसद सीट पर चुनावी कैंपेन के लिए आवश्यक फंड देने का आग्रह किया. मगर मुझे कोई सहयोग नहीं मिला. सुचारिता ने कहा कि यह साफ है कि केवल फंड की कमी हमें पुरी में विजयी अभियान से रोक रही है.

2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं सुचारिता

सुचारिता का ये भी कहना है कि पुरी लोकसभा के तहत आने वाले विधानसभा की कुछ सीटों पर इनसे बिना चर्चा के कमजोर उम्मीदवारों को टिकट दे दिया गया. उन्होंने कहा कि बीजेपी और बीजेडी मनीबैग्स हैं और बीजेपी ने कांग्रेस के फंड रोक लिए हैं और खुद इलेक्टोरल बॉन्ड से खूब पैसा लिया. अभी समय है किसी और को पार्टी उम्मीदवार बना सकती है. सुचारिता 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं.

इंदौर में अक्षय बाम ने वापस लिया नामांकन

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस को मध्य प्रदेश में झटका लगा था. इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बाम ने अपना नामांकन वापस ले लिया था. इसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए थे. नामांकन की आखिरी तारीख से एक दिन पहले बाम ने ऐसा किया. अक्षय ने 24 अप्रैल को इंदौर से अपना नामांकन दाखिल किया था. इंदौर से सांसद शंकर लालवानी बीजेपी के प्रत्याशी हैं. लालवानी मौजूदा सांसद भी हैं.

सूरत में क्या था मामला?

इससे पहले गुजरात के सूरत में कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुम्भानी का नामांकन रद्द कर दिया गया था. उनके प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में कुछ गड़बड़ियां थीं. इसके बाद उस सीट पर जितने उम्मीदवार थे, सभी ने अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद सूरत सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया.

Related Articles

Back to top button