ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

उज्जैन जिले में फिर से होगी पांचवीं और आठवीं में फेल हुए विद्यार्थियों की परीक्षा

ज्जैन। उज्जैन जिले के विभिन्न स्कूलों में दर्ज कक्षा पांचवीं, आठवीं कक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों की दोबारा परीक्षा होगी। परीक्षा की तारीख राज्य शिक्षा केंद्र ने 3 जून से 8 जून तक निर्धारित की है। इसी तारीख में अन्य जिलों में भी परीक्षा होगी।

परीक्षा केंद्र तक परीक्षार्थियों को पहुंचाने का दायित्व संबंधित शाला प्रमुख और शिक्षकों का होगा। परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर प्रदान कराएं। मालूम हो कि पिछले माह 23 अप्रैल को ही पांचवीं, आठवीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था।

उज्जैन जिले का पांचवीं का परिणाम 79.7 और आठवीं का 78.80 प्रतिशत रहा था। पांचवीं की परीक्षा में शामिल 30470 विद्यार्थियों में से 24284 विद्यार्थी उत्तीर्ण और 6186 अनुत्तीर्ण हुए थे। 3891 विद्यार्थियों ने ए-प्लस ग्रेड पाई।

आठवीं की परीक्षा में शामिल 28701 विद्यार्थियों में से 22617 विद्यार्थी उत्तीर्ण, 6084 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए थे। 4715 विद्यार्थियों ने ए-प्लस ग्रेड पाई। यानी कुल मिलाकर पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष उज्जैन का परिणाम सुधरा था।

हालांकि ये सुधार पड़ोसी जिलों की तुलना में कमतर रहा था। प्रदेश के 10 संभागों में सागर के बाद उज्जैन संभाग ही ऐसा था जिसका परिणाम सबसे कम रहा है।

Related Articles

Back to top button