ब्रेकिंग
Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब...
देश

बालाकोट बम: भारत का इसराईल से 3 अरब का सौदा, IAF ने इससे किया था जैश के ठिकानों पर हमला

नई दिल्ली: भारत ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इसराईल के साथ 300 करोड़ रुपए की डील पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत भारत इसराईल से 100 स्पाइस बम खरीदेगा। 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने के लिए भारतीय वायुसेना ने स्पाइस बम का इस्तेमाल किया था। भारतीय वायुसेना ने जैश के ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद अपने सुखोई-30 विमान में स्पाइस 2000 बम का ट्रायल किया था।

बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के लिए मिराज लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया था। अभी तक इस बम का इस्तेमाल सिर्फ मिराज में किया जाता है, लेकिन सुखोई पर भी इसका ट्रायल सफल रहा है। बताया जाता है कि इस एयर स्ट्राइक में सुखोई लड़ाकू विमानों ने मिराज को कवर देने का काम किया था, लेकिन आतंकी ठिकानों पर मिराज ने ही बम गिराए थे। डील के हिसाब से ये एडवांस्ड स्पाइस बम भारतीय वायुसेना को 3 महीने के अंदर मिल जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button