ब्रेकिंग
Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण...
देश

राजकीय सम्मान के साथ आज पिथौरागढ़ में होगा प्रकाश पंत का अंतिम संस्कार

देहरादूनः उत्तराखंड के दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत का अंतिम संस्कार आज पिथौरागढ़ में होगा। बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि स्वर्गीय प्रकाश पंत का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू विशेष विमान से पिथौरागढ़ पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि स्व. पंत का पार्थिव शरीर विशेष विमान से अमेरिका से नई दिल्ली और वहां से विशेष एयर एम्बुलेंस से देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे लाया जाएगा। यहां पार्थिव शरीर को हवाई अड्डे के निकट एसडीआरएफ भवन में श्रद्धांजलि व दर्शनार्थ के लिए रखा जाएगा, जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, बीजेपी राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व अन्य वरिष्ठ नेता व जन सामान्य उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद पार्थिव शरीर को विशेष विमान से पिथौरागढ़ ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री रावत, बीजेपी सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष भी पिथौरागढ़ जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ में पार्थिव शरीर को पहले बीजेपी कार्यालय सम्पूर्णानंद पार्क में जनता व कार्यकर्ताओं के दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर पंत निवास खटकोट ले जाया जाएगा। वहां कुछ समय रुकने के बाद अंतिम यात्रा प्रारम्भ होगी और रामेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा में परिवारजनों के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेता, जन प्रतिनिधि, जन सामान्य शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button