ब्रेकिंग
Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की...
विदेश

US की तुर्की को धमकी- रूस से मिसाइल डील न तोड़ी तो भुगतेगा ये अंजाम

वाशिंगटनः अमेरिका ने तुर्की को धमकाते हुए रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने का सौदा रद्द करने के लिए 31 जुलाई तक का वक्त दिया है। रक्षा अवर सचिव एलन लॉर्ड ने संवाददाताओं से कहा कि अगर तुर्की ने 31 जुलाई तक रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने का सौदा रद्द नहीं किया तो फिलहाल अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमान उड़ाने का प्रशिक्षण ले रहे तुर्की के पायलटों को निकाल दिया जाएगा और तुर्की की कंपनी को दी गई एफ-35 लड़ाकू विमान बनाने की संविदा रद्द कर दी जाएगी।

लॉर्ड ने कहा कि 31 जुलाई तक की समयसीमा एफ-35 कार्यक्रम से जुड़े तुर्की के कर्मियों को दूसरी जगह भेजे जाने और अमेरिका से उनकी वापसी के लिए पर्याप्त समय देगी। अमेरिका के इस कदम को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि नाटो सहयोगी तुर्की एस-400 का प्रशिक्षण पाने के लिए अपने लोगों को रूस भेज चुका है। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने मंगलवार को कहा था कि उनका देश रूस के साथ रक्षा सौदा करने को लेकर पक्का मन बना चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button