ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
विदेश

श्रीलंका में मुस्लिम डॉक्टर ने 4000 बौद्ध महिलाओं को बनाया शिकार, किया शर्मनाक काम

कोलंबोः श्रीलंका एक मुस्लिम डॉक्टर ने सीजेरियन डिलीवरी के बाद करीब 4000 सिंहल बौद्ध महिलाओं की गोपनीय तरीके से नसबंदी कर दी। यह दावा अपने कट्टर राष्ट्रवाद के लिए प्रसिद्ध श्रीलंकाई अखबार दिवाइना ने अपने पहले पेज पर एक रिपोर्ट में किया है। इस अपुष्ट रिपोर्ट में डॉक्टर की पहचान नहीं की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर ईस्टर रविवार को हुए आतंकी हमले के जिम्मेदार स्थानीय इस्लामिक संगठन नैशनल तौहीद जमात का सदस्य है। यह मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस रिपोर्ट के छपने के बाद श्रीलंका सांप्रदायिक चुनाव और बढ़ गया है।

रॉयटर्स एजेंसी ने इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट छापी है लेकिन एजेंसी को अभी तक इस दावे के किसी तीसरे पक्ष से सबूत हासिल नहीं हुए हैं। श्रीलंका में मुस्लिमों के घरों, दुकानों और मस्जिदों को भीड़ द्वारा जलाने की घटना के एक सप्ताह बाद ही यह रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। बता दें कि श्रीलंका में ईस्टर रविवार को हुए आतंकी हमले के बाद मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है। अखबार के संपादक अनुरा सोलोमन्स ने रॉयटर्स को बताया कि उनकी रिपोर्ट पुलिस और अस्पताल के सूत्रों पर आधारित है लेकिन डॉक्टर की पहचान नहीं की जा सकी है

एक मुस्लिम डॉक्टर पर बौद्ध महिलाओं की जबरन नसबंदी करने का आरोप बौद्ध बहुल देश में दंगे भड़काने वाला साबित हो सकता है। बौद्ध अक्सर अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय पर उच्च जन्म दर से देश में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हैं। इस रिपोर्ट के छपने के दो दिन बाद डॉक्टर सेगु शिहाबदीन मोहम्मद शफी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि उस पर संदिग्ध स्रोतों से आए धन से संपत्ति खरीदने का आरोप है. पुलिस नसबंदी वाले आरोप की भी जांच कर रही है और किसी पीड़ित महिला की तरफ से गवाही देने का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button