ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

चीन में कोरोना वायरस से 213 की मौत, WHO ने घोषित की इंटरनेशनल इमर्जेंसी

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस से अब तक चीन में 213 लोगों की जान जा चुकी है। इस वायरस की गंभीरता को देखते विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इंटरनेशनल इमर्जेंसी घोषित कर दी है। हालांकि, केरल में कोरोना वायरस से ग्रस्‍त पाए गए पहले शख्‍स की तबीयत बताई जा रही है। इसे त्रिशूर जनरल हॉस्पिटल से त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के अलग वॉर्ड में शिफ्ट किया गया। वहीं, चीन से भारतीय लोगों को निकालने के लिए आज वुहान के लिए एयर इंडिया का विमान रवाना होगा।

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्‍या प्रतिदिन बढ़ रही है। अब तक लगभग 8000 लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ चुके हैं। तेजी से यह वायरस बढ़ता जा रहा है और अभी तक दुनिया के 18 देशों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है। इसी के चलते डब्‍ल्‍यूएचओ ने इसे अंतरराष्‍ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि अभी तक इस वायरस का इलाज नहीं तलाशा गया है। बता दें कि चीन के वुहान से कोरोना वायरस फैसला है। भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला केरल में सामने आया है।

डब्‍ल्‍यूएचओ ने गुरुवार को कोरोना वायरस को अंतरराष्‍ट्रीय आपदा घोषित कर दिया। इसका मकसद वायरस से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय बैठाया जा सके। अब भारत समेत कई देश इस वायरस का इलाज मिलकर ढूंढ सकेंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुखिया टेड्रोस ऐडनम ने बताया है कि सबसे बड़ी चिंता ऐसे देशों में वायरस को फैलने से रोकने की है जहां स्वास्थ्य व्यवस्थाएं कमजोर हैं। अंतरराष्‍ट्रीय आपदा घोषित होने के बाद अब इन देशों को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अंतरराष्‍ट्रीय मदद मिल सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button