ब्रेकिंग
Ashta Crime News: आष्टा के मेहतवाड़ा में किशोरी से छेड़छाड़ के बाद बवाल; भीड़ ने बाइक फूंकी, आरोपी ठ... Tvisha Sharma Case: 'बच्चा समझकर माफ कर देना...' मौत से पहले विदाई वीडियो में रोते हुए परिवार से क्य... Morena Crime: मुरैना में पूर्व फौजी के घर सगाई में ₹1 करोड़ की चोरी; कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ म... Gwalior Station Accident: ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला; प्लेटफॉर्म-1 पर अचानक भरभराकर गिर... Ujjain Mangalnath Temple: उज्जैन में दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष पहल; मंगलनाथ मंदिर में अब बिन... Ujjain News: उज्जैन में गंगा दशहरा और शिप्रा तीर्थ परिक्रमा की तैयारियां तेज; रामघाट पर छोड़ा गया नर... MP Weather Update: नौतपा से पहले एमपी में 'सूर्य का तांडव'; दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल हुए ... Vidisha Road Accident: विदिशा में तंबाकू के चक्कर में पलटी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली; किसान समे... Ratlam Railway Mock Drill: रतलाम रेलमंडल में आधी रात को बजी आपातकालीन घंटी; राजधानी एक्सप्रेस हादसे ... MP Crime Update: छतरपुर में घरेलू विवाद का खौफनाक अंत; पत्नी ने पति पर उड़ेल दी खौलती सब्जी, जिला अस...
देश

पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक के कार्यकाल विस्तार को मिली मंजूरी, आज होना था सेवानिवृत्त

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्‍य पटनायक का कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। उनका यह कार्यकाल चुनाव आयोग ने बढ़ाया है। इससे पहले गृह मंत्रालय ने चुनाव आयोग के कार्यकाल बढ़ाने से संबंधित पत्र लिखा था। सरकारी सूत्रों ने बताया था कि गृह मंत्रालय ने चुनाव आयोग से दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्‍य पटनायक का कार्यकाल एक महीने बढ़ाने के लिए अनुरोध किया था। बता दें कि पटनायक शुक्रवार यानी आज सेवानिवृत्त हो रहे थे।

हालांकि, यह संभावना पहले ही लगाई जा रही थी कि दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को चुनाव खत्म होने तक सेवा विस्तार मिल जाएगा। पटनायक का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है। चूंकि, उस समय आचार संहिता लागू होगी, इसलिए चुनाव आयोग की अनुमति के बिना किसी पुलिस प्रमुख को बदले जाने की संभावना ना के बराबर होती है। यही वजह थी कि सरकार ने चुनाव आयोग से इस संबंध में पत्र लिखा। बता दें कि ऐसे में पुलिस आयुक्त को एक से तीन माह का सेवा विस्तार दिया जा सकता है।

अमूल्य पटनायक 2017 के जनवरी में दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बने थे। वह 1985 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी अमूल्य पटनायक को भी सराहनीय कार्य के लिए 2002 में पुलिस पदक दिया जा चुका है। पांडिचेरी में एसएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) रहते हुए अमूल्य पटनायक ड्रग्स माफिया और अपराधियों पर शिकंजा कसने में कामयाब हुए थे।

बता दें कि दिल्ली में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर आठ फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके परिणाम 11 फरवरी को आएंगे। सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुट चुकी हैं। साथ ही सभी पार्टियों ने अपनी प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी है इसके अलावा प्रचार प्रसार करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button