ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
खेल

हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च हो गई है. धर्मशाला के पहाड़ों के बीच एक हेलीकॉप्टर के जरिए टीम इंडिया की जर्सी को लॉन्च किया गया. टीम इंडिया की नई जर्सी बेहद कमाल नजर आ रही है. जर्सी के बाजू केसरिया रंग के हैं वहीं इसके अलावा उसमें नीला रंग है. जर्सी लॉन्च करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव नजर आ रहे हैं. ये तीनों खिलाड़ी जर्सी को हेलीकॉप्टर से आते देख हैरान रह जाते हैं.

टीम इंडिया की जर्सी का स्पॉन्सर एडिडास है. जर्मनी की ये कंपनी साल 2028 तक टीम इंडिया की जर्सी की स्पॉन्सर रहेगी. इसके लिए एडिडास ने 350 करोड़ रुपये चुकाए हैं.

नई जर्सी, जीत का नया सपना

टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च हो चुकी है और इसके साथ-साथ अब रोहित एंड कंपनी जीत के नए सपने के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उतरेगी. जाहिर तौर पर टीम इंडिया का सपना 2013 के बाद पहला आईसीसी टूर्नामेंट जीतना है. टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के लिए चुनी तो बेहद मजबूत टीम है. टीम के 15 खिलाड़ियों का ऐलान हो चुका है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

5 जून से शुरू होगा सफर

भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में सफर 5 जून से होगा. पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क में होगा. 9 जून को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच टक्कर होगी. इसके बाद 12 जून को यूएस और 15 जून को कनाडा के खिलाफ मुकाबला होगा. टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 के मुकाबले 19 जून से शुरू होंगे. 27 जून को सेमीफाइनल और 29 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

Related Articles

Back to top button