ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
मध्यप्रदेश

जीतेगा तो भाजपा नेता ही, लेकिन मतदान जरूर करें और अकल ठिकाने लाएं, इंदौर की जनता से जीतू पटवारी की अपील

इंदौर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम के भाजपा में जाने के बाद इस सीट पर भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है। बावजूद इसके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर की जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने लोकतंत्र बचाने के लिए एक साथ आने की अपील की है।

प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो जारी कर भाजपा पर कई आरोप लगाए उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्याशी का अपहरण किया और उसको माफिया गिरी है। इंदौर नगर निगम के करोड़ों के घोटाले को लेकर भी आरोप लगाया और कहां की डेढ़ सौ करोड़ का घोटाला हुआ और काम नहीं हुआ। निगम घोटाले पर सीधे तौर पर उन्होंने भाजपा के नेताओं पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के पास 10 पैसा आता है और बाकी सत्ताधारी दल भाजपा के लोगों के पास जाता है।

जीतू पटवारी ने खुले तौर पर आरोप लगाया कि हो जाएगा सब बच भी जाएंगे किसी का नाम भी नहीं आएगा क्योंकि सरकार उनकी है। जीतू पटवारी ने सुमित्रा महाजन की तारीफ की तो वही बगैर नाम लिए कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधा। जीतू पटवारी ने खुद को उनके बेटे जैसा बताया और कहा कि मैं भी इसी शहर का हूं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि जीतेगा तो भाजपा का नेता ही पर लोकतंत्र के महापर्व में मतदान जरूर करें और उनकी अकल ठिकाने लाए जिससे आगे से ऐसा ना हो।

Related Articles

Back to top button