ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...
मध्यप्रदेश

युवक से शादी कर की धोखाधड़ी, लूटेरी दुल्‍हन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

घाटोल थाना पुलिस ने एक युवक से शादी करके धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी दुल्हन सहित तीन आरोपियों को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से गिरफ्तार कर लिया है। उनका एक साथी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2024 को 48 वर्षीय मुकेश कुमार सेठिया पुत्र अशोक कुमार सेठिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी पत्नी से तलाक होने के बाद उन्होंने दूसरी शादी करने के लिए आरोपी भंवर सिंह निवासी बांसवाड़ा से संपर्क किया था। उसने शादी कराने के लिए ढाई लाख रुपये लेकर एक अन्य दलाल सोनू उर्फ सुशील कुमार से मिलवाया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर 28 वर्षीय इंदु सोलंकी पुत्री मजनसिंह सोलंकी से शादी कराई थी।

सात दिन बाद फरार हुई दुल्‍हन

 

बताया गया कि इंदु सोलंकी उनके घर सात दिन रही और 26 मार्च को सुबह इंदु उनके घर से सोने की चेन व चांदी के पायजेब लेकर भाग गई। घाटोल के वृत्ताधिकारी महेंद्रकुमार मेघवंशी के मार्गदर्शन व एसएचओ प्रवीणसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में टीम ने आरोपितों की तलाश की तो पता चला कि वे इंदौर में है। टीम इंदौर पहुंची और घेराबंदी कर वहां से आरोपी सोनू उर्फ सुशील कुमार विश्वकर्मा, कथित दुल्हन इंदु सोलंकी व उनकी साथी सोनी ओसले पत्नी कैलाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भंवरसिंह नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button