ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

इतना गुस्सा! सब्जी की दुकान पर लगी महिला की ये तस्वीर हो रही वायरल, आखिर क्या है कहानी?

सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जो हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देती हैं. आजकल ऐसी ही एक तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है, जिसमें कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलता है, जैसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा. आप सब्जियां खरीदने तो जाते ही होंगे, पर जरा सोचिए कि आप मार्केट गए और सब्जी की दुकान के ठीक बगल में आपको किसी महिला की गुस्से वाली तस्वीर दिखे तो आपका पहला रिएक्शन क्या होगा? जाहिर है आप पहले तो उस तस्वीर को देख कर चौंक जाएंगे और फिर शायद आपकी हंसी भी छूट जाए.

वायरल हो रही इस तस्वीर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है. आप देख सकते हैं कि एक पेड़ पर किसी महिला की तस्वीर लगी है, जो बहुत गुस्से में लग रही है. वहीं सामने ढेर सारे टमाटर रखे हुए हैं और पीछे कुछ फल भी नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर बेंगलुरु में एक सब्जी की दुकान पर देखी गई है. अब इस खास तस्वीर का क्या मतलब है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है और ना ही ये पता चल पाया है कि ये महिला वास्तव में मौजूद है या यह तस्वीर फोटोशॉप के जरिए बनाई गई है. अब जो भी हो, पर इस मजेदार तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान जरूर आकर्षित कर लिया है.

देखिए वायरल तस्वीर

इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @Niharika__rao नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘मुझे बहुत खुशी है कि मैं आज बाहर निकली’. पोस्ट को अब तक 97 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है.

वहीं, लोगों ने तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. कई यूजर्स ने पूछा है कि क्या इस तस्वीर के पीछे कोई कहानी है, जिस पर एक यूजर ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो कोई कहानी नहीं है, यह बुरी नजर से बचने के लिए है. यह तस्वीर ट्रेंड बन गई है और कई अन्य दुकानों में भी लगाई गई है’. इसी तरह एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि ‘ये तस्वीर देखने के बाद मुझे बुरे-बुरे सपने आएंगे’, तो एक ने लिखा है कि ‘इस महिला को डॉक्टर से मिलने और अपने थायराइड हार्मोन लेवल की जांच कराने की जरूरत है’.

Related Articles

Back to top button