ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
मध्यप्रदेश

धोखाधड़ी के मामले में निरंजनी अखाड़े से निष्‍कासित महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी गिरफ्तार

उज्जैन। जयपुर के एक महामंडलेश्वर को आचार्य महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये की ठगी करने वाली पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपों के बाद उन्‍हें निरंजनी अखाड़े से निष्‍कासित भी कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहीं अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ये है मामला

बता दें कि महंत सुरेश्वरानंद गिरी की शिकायत पर चिमनगंज पुलिस ने मंदाकिनी पुरी और उसके सहयोगी अश्विनी चौधरी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने सुरेश्वरानंद गिरि को महामंडलेश्वर की उपाधि दिलाने के लिए साढ़े सात लाख रुपये लिए। महंत को ना तो कोई उपाधि मिली और ना ही राशि अखाड़े के मुख्यालय तक पहुंची थी। महंत ने निरंजनी अखाड़े में पता किया तो वहां से जानकारी लगी कि महामंडलेश्वर बनाने के लिए कोई राशि नहीं ली जाती है, और ना ही महंत के नाम पर कोई निर्णय लिया गया है।

मंदाकिनी ने पिया फिनाइल

प्रकरण दर्ज होने की जानकारी लगने के बाद आरोपी मंदाकिनी ने फिनाइल पी लिया था। जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था।

Related Articles

Back to top button