ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
विदेश

जिसका था डर वही हुआ, राफा में बमबारी के बाद 4 इजराइली बंधकों का कोई सुराग नहीं

इजराइल के शहर तेल-अवीव में आए दिन युद्धविराम को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शन करने वाले बंधकों के परिवारों का कहना है कि जंग का लंबा चलना हमास की कैद में फंसे बंधकों की जान ले लेगा. सोमवार को हमास की मिलिट्री विंग के चीफ अबू उबैदा ने बताया कि पिछले 10 दिनों से राफा में चल रही बारी बमबारी के बाद उनका उस ग्रुप के साथ संपर्क टूट गया है, जिनके पास 4 इजराइली बंधकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी.

अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक बयान में अबू उबैदा ने कहा, “पिछले 10 दिनों में भारी इजराइली बमबारी की वजह से हमने हर्ष गोल्डबर्ग-पोलिन सहित 4 इजराइली बंदियों की रक्षा करने वाले हमारे लड़ाकों के एक समूह से संपर्क खो दिया है.

कौन हैं हर्ष गोल्डबर्ग-पोलिन?

पिछले महीने अल-कस्सम ब्रिगेड ने गाजा में इजराइली बंदी हिर्श गोल्डबर्ग-पोलिन का एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें वह अपने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और मंत्रियों से बंदियों की रिहाई सुनिश्चित करने और अपने पदों से इस्तीफा देने की अपील करते हुए दिख रहे थे.

अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक बयान में अबू उबैदा ने कहा, “पिछले 10 दिनों में भारी इजराइली बमबारी की वजह से हमने हर्ष गोल्डबर्ग-पोलिन सहित 4 इजराइली बंदियों की रक्षा करने वाले हमारे लड़ाकों के एक समूह से संपर्क खो दिया है.

कौन हैं हर्ष गोल्डबर्ग-पोलिन?

पिछले महीने अल-कस्सम ब्रिगेड ने गाजा में इजराइली बंदी हिर्श गोल्डबर्ग-पोलिन का एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें वह अपने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और मंत्रियों से बंदियों की रिहाई सुनिश्चित करने और अपने पदों से इस्तीफा देने की अपील करते हुए दिख रहे थे.

7 अक्टूबर 2023 को बंदी बनाए गए करीब 250 नागरिकों में इजराइली हर्ष गोल्डबर्ग-पोलिन भी शामिल थे. 220 दिनों से ज्यादा समय से कैद में रहने के बाद उन्होंने पिछले महीने वीडियो संदेश में इजराइल सरकार को एक महत्वपूर्ण संदेश भेजा था. जिसमें गाजा युद्ध रुकवाने की मांग की गई थी.

बंधकों को लाने में नाकामयाब इजराइल सरकार

7 अक्टूबर को हमास के ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड के लॉन्च करने के बाद हमास के लड़ाकों ने करीब 250 इजराइलियों को बंधक बना लिया था. इस ऑपरेशन में लगभग 1200 नागरिकों की मौत हुई थी. फरवरी में हुए रक्षा समझौते में 112 बंधकों को फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले छोड़ा जा चुका है. हमास का कहना है कि इजराइल के पूर्ण युद्धविराम न करने और गाजा से पूरी तरह अपनी सेना की वापसी पर राजी न होने की जिद की वजह से युद्ध रुक नहीं पाया है.

Related Articles

Back to top button