ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
धार्मिक

बगलामुखी जयंती पर क्या करें और क्या नहीं? कष्टों से ऐसे मिलेगा छुटकारा!

 हिन्दू धर्म में बगलामुखी जयंती हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है, यह हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है. इस दिन तंत्र शास्त्र की आठ महाविद्याओं में से एक मां बगलामुखी को समर्पित है. बगलामुखी जयंती पर विशेष पूजा करके मां बगलामुखी को प्रसन्न किया जा सकता है. इसके अलावा भक्तों को कुछ बातों का खास ध्यान रखना होता है कि लोगों को बगलामुखी जयंती पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

ऐसी मान्यता है कि मां बगलामुखी की पूजा श्रद्धा और विश्वास के साथ की जाए तो मां लोगों की सभी इच्छाएं पूरी करती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. मां बगलामुखी का पीला रंग बहुत प्रिय है. इसलिए इस दिन पीले वस्त्र पहनना, पीले फूल और फल अर्पित करना और पीले व्यंजनों का भोग लगाना शुभ माना जाता है. बगलामुखी जयंती शक्ति और साहस का दिन है. इस दिन मां बगलामुखी की पूजा करके आप अपने जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर कर सकते हैं और सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

बगलामुखी जयंती पर करें ये काम

  • बगलामुखी जयंती के दिन मां बगलामुखी की विधिवत रूप से पूजा करें.
  • माता को पीले वस्त्र धारण करें, पीले फूल और पीले फल अर्पित करें.
  • बगलामुखी चालीसा और बगलामुखी स्तोत्र का पाठ करें.
  • मां को खुश करने के लिए “त्रिं जया बगलामुखी देवी” मंत्र का जाप करें. यह मंत्र शत्रुओं पर विजय, मुकदमों में सफलता और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अच्छा माना जाता है.
  • बगलामुखी जयंती के दिन गरीबों और जरूरमंद लोगों को पीले वस्त्र, पीले फल, घी, दही, और गुड़ दान करें.

भूल से भी न करें ये काम

  • बगलामुखी जयंती के दिन मांस, मदिरा और मसालेदार भोजन का सेवन न करें.
  • इस दिन किसी से भी झगड़ा या वाद-विवाद नहीं करना चाहिए.
  • इस जयंती पर नकारात्मक विचारों से दूर रहें और सकारात्मक सोच रखें.
  • किसी भी प्रकार का अनुचित या अनैतिक कार्य नहीं करना चाहिए. हमेशा दूसरों की मदद करने का प्रयास करें.

बगलामुखी पूजा का महत्व

हिन्दू धर्म में मां बगलामुखी को शक्ति और विजय की देवी माना जाता है. इस दिन उनकी पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है, मुकदमों में सफलता मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. मां बगलामुखी वाक् शक्ति की देवी भी हैं. इस दिन उनकी पूजा करने से वाद-विवाद में सफलता मिलती है. मां बगलामुखी मनोकामना पूर्ति की देवी भी हैं. इस दिन उनकी पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. मां बगलामुखी की पूजा करने से मोक्ष प्राप्ति का मार्ग भी खुलता है. इसके अलावा मां बगलामुखी की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में कोई संकट नहीं आता है.

Related Articles

Back to top button