ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
मध्यप्रदेश

शिक्षक दंपति की दर्दनाक मौत ,पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, कटर से काटकर निकाले शव…

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना महादेवा गांव के पास की है, तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकरा गया इस हादसे में ब्यौहारी के साखी में पदस्थ शिक्षक और उनकी पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन को दंपति का बेटा आर्यन चला रहा था जो गंभीर रूप से घायल है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना 

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और स्थानीय लोगों की मदद से घायल आर्यन को अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टियों में सुधीर अपने घर गए हुए थे और छुट्टियां खत्म होने के बाद वापस पत्नी के साथ लौट रहे थे। इस हादसे के बाद वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

कटर मशीन से काटकर निकाले गए शव..

पति-पत्नी के शवों को कटर मशीन से काट कर बाहर निकाला गया। आपको बता दें की गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई थी और पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए  इस हादसे में सुधीर और उनकी पत्नी फूल जय सिया की मौत हुई है। सुधीर छत्तीसगढ़ के जशपुर के रहने वाले थे और छुट्टियां खत्म होने के बाद अपने कार्य पर पत्नी के साथ लौट रहे थे।

Related Articles

Back to top button