ब्रेकिंग
अकाउंट्स में उत्कृष्ट उपलब्धि पर Dr. Indrajit Ghosh को मिला IFEA Awards-2026 सम्मान पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका
देश

दंतेवाड़ा में पोटाली बालक आश्रम के छात्रों से अधीक्षक अपने खेत की कटवा रहे हैं धान

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा ब्लाक के पोटाली आश्रम शाला के छात्रों से छात्रावास अधीक्षक पढ़ाई छोड़ अपने खेतों का धान कटवा रहें है। दंतेवाड़ा के पालनार में संचालित पोटाली सौ सीटर बालक आश्रम के अधीक्षक छात्रों को अपने घर समेली ले गए हैं। यहां पर वे कई दिनों से छात्रों को धान की कटाई में लगा दिया है। यह मामला इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद आदिम जाति कल्याण विभाग में हड़कंप मचा है। लोग अधीक्षक के कार्यों को गलत ठहरा रहे हैं।

पालनार के पोटाली आश्रम अधीक्षक लिंगा मरकाम की पत्नी जिला पंचायत सदस्य भी हैं। विभाग के अधिकारी मामले की जानकारी होने के बाद भी एक दिन तक चुप्पी साधे हुए थे। वहीं इस मामले की जानकारी दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा को मिलने पर उन्होंने कलेक्टर दीपक सोनी से अधीक्षक पर तुरंत कार्रवाई करने की बात कही। विधायक ने कहा यह बहुत ही शर्मनाक मामला है, दूर -दूर से पढ़ने आने वाले बच्चों से अधीक्षक द्वारा अपने घर के काम मे मजदूरी करवाया जा रहा है।

धान काट रहे छात्रों ने पूछने पर बताया कि उनको पालनार से अधीक्षक लिंगा मरकाम अपने गांव समेली लेकर आए हैं। यहां लाकर वे धान की कटाई करवा रहे हैं। आश्रम में कम उम्र के बच्चों से धान कटवाने की फोटो वायरल होने पर सहायक आयुक्त आनंद सिंह ने कहा यह गलत काम है। छात्रों से अपने खेतों में धान कटवाने वाले अधीक्षक लिंगा मरकाम पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है, उनको पद से हटाने की भी कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button