ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
देश

राम माधव बोले- 2047 तक सत्ता में रहेगी BJP, पीएम मोदी तोड़ेंगे कांग्रेस का रिकॉर्ड

नई दिल्लीः भाजपा प्रचंड जीत के साथ दूसरी बार सत्ता में आई है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के दूसरे कार्यकाल के लिए कई मंत्रियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं पार्टी महासचिव राम माधव ने दावा किया कि भाजपा सत्ता में सबसे ज्यादा रहने का रिकॉर्ड तोड़ देगी और 2047 तक शासन करेगी। माधव ने कहा कि 2047 में देश जब अपना 100वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा तो भाजपा सत्ता में होगी।
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राम माधव ने कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली पार्टी अभी तक कांग्रेस है, जिसने 1950 से 1977 तक शासन किया, लेकिन मैं दावा करता हूं कि मोदी जी ये रिकॉर्ड तोड़ेंगे और 2047 में 100वें स्वतंत्रता दिवस तक भाजपा सत्ता में रहेगी, इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री बिप्लव देव भी मौजूद रहे।
माधव ने कहा कि सत्ता में भाजपा की नहीं बल्कि 130 करोड़ भारतीयों की सरकार है जिसने देश के लोगों को एकजुट किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कई बार शाह भी कह चुके हैं कि भाजपा 50 साल तक सत्ता में रहने के लिए आई है। अकेली भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 में 300 से ज्यादा सीटें हासिल की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button