ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
देश

केरल में बोले पीएम मोदी- निपाह वायरस पर केंद्र की नजर, अपना विशेष ध्यान रखिए

केरलः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे केरल भी उतना ही प्यारा है जितना बनारस। केरल के त्रिसूर में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य निपाह वायरस से जूझ रहा है, केंद्र इस पर नजर बनाए हुए है। आप लोग भी अपना विशेष ध्यान रखिए। मोदी ने कहा कि देश में चुनाव जीतने के बाद विशेष जिम्मेदारी होती है, 130 करोड़ नागरिकों की। उन्होंने कहा कि जो हमें जिताते हैं, वो भी हमारे हैं। जो इस बार हमें जिताने में चूक गए, वो भी हमारे हैं।

पीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल, राजनीतिक पंडित लोगों की धारणा नहीं बदल सके, जनता ने भाजपा को बड़ा जनादेश दिया। मोदी ने कहा कि मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं, बल्कि देश का निर्माण करने और उसे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर जगह दिलाने आया हूं। उन्होंने कहा जनता-जर्नादन ईश्वर का रूप है, ये इस चुनाव में देश ने भलि-भांति देखा है लेकिन राजनीतिक दल जनता के मिजाज के पहचान नहीं पाए लेकिन जनता ने भाजपा और एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश दिया। मैं सिर झुकाकर जनता को नमन करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button