ब्रेकिंग
पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त: मांगी गैरहाजिर कर्मियों की लिस्ट परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस: CBI की जांच तेज, आरोपी अश्विनी कुमार के घर पहुंची टीम Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी...
बिहार

बिहार: दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर व्यापारी से लूटे 5 लाख, ग्रामीणों ने 2 को खदेड़कर पकड़ा

बिहार के दरभंगा जिले में दिनदहाड़े लाखों की लूट का मामला सामने आया है. सीएसपी संचालक से बाइक सवार 4 बदमाशों ने पिस्टल के दम पर 5 लाख रुपये लूट लिए. इसके बाद चारो बदमाश घटना स्थल से फरार हो गए. लूट की ये वारदात बिशनपुर थाना क्षेत्र के गोधाइला गांव की है. जहां व्यापारी से लाखों रुपये लेकर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया. ग्रामीणों ने उनके पास से पिस्टल छीन और पुलिस के हवाले कर दिया.

वहीं, अन्य दो बाइक सवार अपराधी रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए. पकड़े गए आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के विजयी छपरा गांव के रहने वाले हैं. आरोपियों की पहचान अर्जुन कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है.

घात लगाए बैठे थे आरोपी

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, आरोपी सुबह से घात लगाकर बैठे हुए थे. जब सीएसपी संचालक सेंटर खोलने आ रहा था, तभी आरोपी पिस्टल का डर दिखाकर पांच लाख रुपये से भरा झोला लेकर फरार हो गए. लूट कर भागते दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पिस्टल के साथ पकड़ा लिया.

हालांकि, इस दौरान आरोपियों ने एक ग्रामीण को छुरा मारकर जख्मी कर दिया. ग्रामीणों के गिरफ्त में आते ही दोनों अपराधियों ने रुपए लेकर भागने की बात कबूली है.

2 अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

लूट की वारदात के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है. पुलिस आरोपी अर्जुन कुमार और अभिषेक कुमार को पूछताछ के लिए थाने ले गई. पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख 90 हजार रुपए नगद और पिस्टल भी बरामद की है. पुलिस अन्य दोनो आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button