ब्रेकिंग
पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड West Bengal News: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट के बाद सेवा दे रहे अधिकारियो...
दिल्ली/NCR

दिल्ली के लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को टिकट देने से गुस्से में हैं… कन्हैया कुमार पर हमले पर बोले मनोज तिवारी

उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर हमला को लेकर प्रतिक्रिया दी है. मनोज तिवारी ने  बातचीत करते हुए कहा कि पहले तो मैं इस घटना की निंदा करता हूं. जिन लोगों ने ऐसे किया में उनका सपोर्ट नहीं करता हूं. ऐसा नहीं होना चाहिए था, लेकिन जिसने इस घटना को अंजाम दिया उसे पटक-पटक कर मारना, उसका सिर फोड़ देना ये भी सही नहीं है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को टिकट देने से गुस्से में हैं. फिर भी मैं लोगों से अपील करता हूं कि कानून अपने हाथ में लेने से बचें.

बता दें कि शुक्रवार को न्यू उस्मानपुर इलाके में आप कार्यालय के बाहर कन्हैया कुमार पर उस समय हमला हुआ, जब वह स्थानीय पार्षद छाया शर्मा के साथ पार्टी की बैठक के बाद बाहर आ रहे थे. इसे लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है.

पीएम मोदी ने दिल्ली वासियों को दी नई गारंटी

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस तो पहले ही खत्म हो चुकी है. उसके अध्यक्ष लवली तो आज मंच पर बैठे हुए थे. उसके बाद क्या बचा? पीएम मोदी ने इंडी एलाइंस का पोल पट्टी दिल्ली के लोगों के सामने खोल कर रख दिया.

मनोज तिवारी ने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली का चुनाव एक तरफा कर दिया है. पीएम मोदी ने दिल्ली वासियों को आज नई गारंटी दी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सौर योजना के तहत 300 यूनिट बिजली दिल्ली वालों को फ्री दी जाएगी. सोलर प्लेट लगाने के लिए सरकार 75 हजार रुपए देगी.

केजरीवाल पर मनोज तिवारी ने बोला हमला

स्वाति मालीवाल मामले पर मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल महिलाओं को पीटने का लाइसेंस चाहते हैं. वो चाहते हैं कि उन्हें महिलाओं को पीटने क्यों नहीं दिया जा रहा है? जो महिला सीएम हाउस में पिटी है वो ‘आप’ की सांसद है, लेकिन हमारे लिए महिला है.

उन्होंने कहा कि सच तो ये है कि अरविंद केजरीवाल एक्सपोज हो चुके हैं. उनके मन में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है. अब तक वो सिर्फ भ्रष्टाचारी थे, लेकिन महिला की पिटाई करने वाले के पक्ष में खड़े होने से उनका चारित्रिक पतन हो चुका है.

Related Articles

Back to top button