ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

शाजापुर में अनियंत्रित होकर पलट गई जीप, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत…

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आगरा – मुंबई नेशनल हाईवे पर पनवाड़ी गांव के पास एक तूफान जीप के सामने अचानक मवेशी आ गई। मवेशी को बचाने के चक्कर में जीप अनियंत्रित होकर पलट गई और खंती में गिर गई। जीप में 11 यात्री सवार थे। जिसमें से 6 महिलाएं और ड्राइवर समेत पांच पुरुष शामिल थे, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया यहां पर एक महिला की मौत हो गई। गंभीर घायल दूसरी महिला को इंदौर रेफर किया गया था। लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। सुनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

बताया जा रहा है कि सभी लोग बद्रीनाथ से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। सभी श्रद्धालु खरगोन के कसरावद के पास के रहने वाले हैं। मृत महिलाओं के नाम कमलाबाई और जानकीबाई हैं, एक गंभीर घायल व्यक्ति को इंदौर रेफर किया गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button