ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

महाकाल भस्म आरती के लिए 1500 रुपये की मांग, महिला ने पुरोहित का ऑडियो रिकॉर्ड कर कलेक्टर से की शिकायत

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से रुपये की मांग लगातार जारी है। मुंबई की एक महिला सोशल एक्टिविस्ट से मंदिर के पुरोहित ने 1500 रुपये की मांग की है। महिला ने इसका ऑडियो रिकॉर्ड कर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को ईमेल के माध्यम से शिकायत की गई है। मामले में मंदिर प्रशासक मृणाल मीणा को जांच सौंपी गई है।

मुंबई निवासी मधु शंकर सोशल एक्टिविस्ट है। अहमदाबाद में रहने वाले उनके परिवार के कुछ लोगों को 23 मई को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल होना था। मधु शंकर कुछ समय पूर्व उज्जैन आई थी। उस दौरान उन्होंने मंदिर के पुरोहित राजेंद्र गुरु से पूजा करवाई थी। जिसके कारण मधु के पास पुरोहित का नंबर था।

प्रशासक को सौंपी जांच

 

मधु का आरोप है कि उसने राजेंद्र गुरु से भस्म आरती के संबंध में चर्चा की तो उन्होंने 1500 रुपये की मांग की थी। मधु का कहना है कि पिछली बार भी पुरोहित ने उसे 2100 रुपये लिए थे। मधु ने राजेंद्र गुरु से हुई बातचीत का ऑडियो रिकार्ड कर लिया। मामले में मधु ने कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को ईमेल के माध्यम से शिकायत की है। जिसके बाद कलेक्टर ने मामले की जांच मंदिर प्रशासक मृणाल मीणा को सौपी हैं।

पूर्व में भी लिए गए हैं रुपये

 

बता दें कि पूर्व में भी कई बार श्रद्धालुओं से भस्म आरती के नाम पर हजारों रुपये लेने की शिकायतें हुई हैं। कुछ मामलों में मंदिर समिति ने महाकाल थाने में केस भी दर्ज करवाया है। बावजूद इसके श्रद्धालुओं से भस्म आरती के नाम पर रुपये मांगने की वारदात लगातार की जा रही है।

Related Articles

Back to top button