ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर की युवती से महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में दुष्कर्म, जीआरपी ने दर्ज किया मामला…

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रहने वाली एक युवती से साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चलती ट्रेन में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ग्वालियर की जीआरपी पुलिस के पास पहुंची और इस घटना के बारे में जानकारी दी। ग्वालियर जीआरपी पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर जांच के लिए केस डायरी को घटनास्थल ठाणे जीआरपी को भेज दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर जिले की रहने वाली युवती ने ग्वालियर जीआरपी पुलिस से शिकायत कर बताया है कि 10 मार्च को उत्तर प्रदेश जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में वह यात्रा कर रही थी।

ट्रेन में दो अज्ञात व्यक्ति उसी कोच में आए और बातचीत के दौरान उन्होंने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। यह घटना मुंबई के कुर्ला में लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशन को छोड़ने और ठाणे रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के दौरान 40 मिनट के अंदर हुई। युवती को होश आया और वह ग्वालियर पहुंची इसके बाद जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराने का प्रयास किया। लेकिन ग्वालियर जीआरपी पुलिस को युवती की बात पर भरोसा नहीं हो रहा था।

युवती ने रेलवे पुलिस अधीक्षक से की शिकायत…

युवती भोपाल रेलवे पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और  पूरे मामले की शिकायत की इसके बाद ग्वालियर जीआरपी पुलिस ने युवती की शिकायत पर शून्य पर मामला दर्ज कर लिया और जांच के लिए केस डायरी को घटनास्थल ठाणे जीआरपी को भेज दी है। जिसकी अब महाराष्ट्र की ठाणे जीआरपी पुलिस जांच कर रही है

Related Articles

Back to top button