ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मध्यप्रदेश

लू की चपेट में मध्य प्रदेश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी…

इन दिनों मध्यप्रदेश में गर्मी का सितम लगातार जारी है। जिसके चलते मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अलग-अलग स्थानों पर बनी पांच मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से कुछ नमी आने के कारण प्रदेश में कुछ शहरों में आंशिक बादल बने हुए हैं।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तापमान बढ़ने के कारण भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि, ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की भी संभावना है। मौसम का इस तरह का मिजाज आज बना रह सकता है। सोमवार से गर्मी के तेवर कुछ और तीखे होने के भी आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वी एस यादव ने बताया कि वर्तमान में हवा का रुख भी दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण पूर्वी एवं दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश के शहरों में आंशिक बादल बने रहने के साथ ही हल्की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है, लेकिन उत्तरी मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। इस वजह से ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है।

Related Articles

Back to top button