ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
देश

Delhi Assembly Election: सट्टा बाजार में अब भी ‘आप’ आगे लेकिन BJP ने की बढ़त कम

नई दिल्ली: शाहीन बाग प्रकरण, योगी और शाह के आम आदमी पार्टी (आप) पर पलटवार तथा मौजूदा बदलते समीकरण से सट्टा बाजार बदल गया है। रविवार को एक बार फिर नया भाव दिल्ली के चुनावी दंगल के लिए खुला। इस खुले भाव में ‘आप’ पहले की तरह अभी भी सरकार बना रही है लेकिन भाजपा की स्थिति पहले से मजबूत हुई है, वहीं कांग्रेस की भी हालत में सुधार आया है। सटोरियों के मुताबिक वोटों के लगातार हो रहे धु्रवीकरण के चलते कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ रहा है जिसके कारण भाजपा की हालत पहले से ज्यादा बेहतर हो सकती है। 12 जनवरी को जब सट्टा बाजार का भाव खुला था तो ‘आप’ फेवरेट थी और साफ था कि सटोरियों की निगाह में न सिर्फ ‘आप’ सरकार बना रही है बल्कि एक बार फिर वह 50 से ज्यादा सीटों के आंकड़े को पार करेगी, लेकिन 1 फरवरी को देर रात खुले भाव के बाद कुछ घंटे में लगे दाव ने ‘आप’ को फेवरेट से हटा दिया है और पार्टी सेशन में आ गई है। इसके बाद ‘आप’ को 42-47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है, जबकि पहले 50 या 50 से ऊपर सीटें मिलने का अनुमान था। इसी तरह भाजपा का भाव जो पहले कम था, अब सटोरियों ने उसके भाव को इसलिए बढ़ाया है ताकि उस पर दाव ज्यादा लगे और बाजार में हो भी ऐसा ही रहा है। मौजूदा समय में सटोरिए भाजपा के तय सीटों के खोले गए भाव पर ज्यादा दाव खेल रहे हैं। मौजूदा समय में ‘आप’ फेवरेट से उतर कर सेशन में आई है जिसके बाद उसका दाव 58:60 के बीच हो गया है।

कांग्रेस की हालत में भी थोड़ा सुधार
बाजार में कांग्रेस को इस बार खुले भाव में 6 से 8 सीटें दी गई हैं, जबकि पूर्व में उसे केवल 3 सीटें दी जा रही थीं। उस दौरान भी सटोरियों ने इस पर दाव नहीं खेला, लेकिन बीते 24 घंटे में इस खुले भाव भी दाव लगाया गया है। बाजार के तहत वोटों का इस बार ध्रुवीकरण बेहद ज्यादा होगा जिसके चलते कुछ इलाकों में कांग्रेस सीटें निकाल सकती है।

भाजपा अब सेशन में
जैसे ही बाजार का भाव खुला तो 1 रुपए के बदले 5 रुपए थे तो रविवार शाम तक 1 के बदले 7 का आ गया जिसके बाद बाजार में भाजपा का भाव एकाएक गिरा दिया गया। मौजूदा समय में ‘आप’ की तरह ही भाजपा भी अब सेशन (जितनी राशि लगी हो उतनी ही वापस मिलेगी) में है जिसके तहत 55:60 का दाव उस पर लगाया जा रहा है। सटोरियों के मुताबिक अगर इसी तरह दाव लगते रहे तो साफ है कि भाजपा की हालत में लगातार सुधार होता जाएगा।  यही नहीं, मुस्लिम वोटों का लगातार ध्रुवीकरण कांग्रेस को भी वोट प्रतिशत में मजबूत कर रहा है जिसके चलते वह भी कुछ सीटों पर मजबूत स्थिति में आ गई है।

ये हैं खुले रेट

  • ‘आप’ सेशन में, 58:60 का दाव, 1 रुपया लगाने पर 3 रुपए का भाव, ‘आप’ को 42 से 47 सीटें, बाजार के तहत भाजपा भी सेशन में, 55:60 का दाव, 1 रुपया लगाने पर
  • 7 रुपए का भाव, लेकिन सटोरियों ने बोली रोकी, अब भाव 1 के बदले 5 रुपए,
  • भाजपा को सीटें 20 से ऊपर, कांग्रेस पर दाव 1 के बदले 8 का भाव, सीटें 6 के आसपास, सेशन नहीं। निर्दलीय पर इस बार कोई भाव नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button