ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

BJP के चुनावी वीडियो में दिखा शाहीन बाग, instagram पर किया पोस्ट

नई दिल्ली: अपने चुनाव प्रचार के दौरान शाहीन बाग के सीएए विरोधी प्रदर्शन के मुद्दे का प्रमुखता से इस्तेमाल करने के बाद भाजपा ने अब इस विषय को एक लोकप्रिय सोशल मीडिया मंच पर भी उठाया है। भाजपा द्वारा जारी उसके इंस्टाग्राम हैंडल पर इस संक्षिप्त वीडियो को दो दिनों में 1.2 लाख लोगों ने देखा। सूत्रों ने रविवार को कहा कि दिल्ली चुनाव प्रशासन इस वीडियो की छानबीन कर रहा है। दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग में करीब 50 दिनों से जारी सीएए विरोधी प्रदर्शन को राजनीतिक दलों ने चुनावी मुद्दे के रूप में पेश किया है। भाजपा अपने प्रचार अभियान में उसका इस्तेमाल कर रही है।

इस वीडियो में दिसंबर में सीएए विरोध प्रदर्शन के आलोक में हिंसा प्रभावित दिल्ली और शाहीन बाग की तस्वीरे हैं। वीडियो में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी नजर आ रहे हैं। उस वीडियो में गाना है: समय आ गया है अब निकाले, दिल्ली से धरने वालों को….. अर्बन नक्सल को इम्पावर करने वालों को’। चुनाव रैलियों के दौरान भाजपा नेता अमित शाह और योगी आदित्यनाथ लोगों से उस पार्टी को वोट देने को कह रहे है जो विकास के पक्ष में हों, न कि उन दलों के जो शाहीन बाग के साथ हैं। हाल ही में चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा को चुनाव रैलियों के दौरान भड़काऊ भाषण देने को लेकर क्रमश: 72 और 96 घंटे के लिए चुनाव प्रचार से रोक दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button