ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

दिल्ली विधानसभा चुनावः PM मोदी आज करेंगे पहली रैली

नई दिल्लीः  दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर पर हैं। ऐसे में सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी इसको लेकर अपनी पहली रैली को संबोधित करेंगे। मोदी दिल्ली के कड़कड़डूमा के सी. बी. डी. ग्राउंड में चुनावी रैली करेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव में जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। प्रधानमंत्री से पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा रैली कर चुके हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बुराड़ी में एक साथ मंच साझा किया। रैली में शाह ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में बहुत से चुनाव लड़े ओर लड़ाए हैं, लेकिन मैंने दिल्ली सरकार जैसी झूठ बोलने वाली सरकार कभी नहीं देखी। केजरीवाल ने कहा था कि एक हजार यूरोप जैसे स्कूल बनाएंगे, एक भी बना क्या? 50 नए कॉलेज बनाने का वादा किया था, लेकिन बने क्या?

बुराड़ी रैली में अमित शाह ने कहा कि 15 लाख CCTV कैमरे लगाने का वादा किया था, लगे क्या? 1.5 लाख CCTV कैमरे तो लगे लेकिन उनमें से सवा लाख तो मोदी सरकार के फंड से लगे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि हम यमुना जी को स्वच्छ कर देंगे। अरे यमुना जी को स्वच्छ करने की तो बात छोड़िये इन्होंने तो दिल्ली के पानी को गंदा करने का काम किया।

बता दें कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए दिल्ली में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के सामने अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है, तो वहीम भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी सत्ता में काबिज होने की जुगत लगा रही हैं। वहीं इसके बाद 4 और 5 फरवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी दिल्ली में चुनावी रैली करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button