ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

कोरोना वायरस से बचने के लिए बंगाल BJP बांट रही है ‘MODI JI’ के नाम वाला मास्क

नई दिल्लीः कोरोना वायरस से बचाव के लिए पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता पीएम मोदी के नाम वाले मास्क लोगों को बांट रहे हैं। प्रदेश बाजेपी के दफ्तर के बाहर कोरोना वायरस (COVID-19) के ये मास्क लोगों में बांटे जा रहे हैं। मास्क बांटने वाले लोगों ने अपने हाथों से लोगों को मास्क पहना भी रहे हैं। इस मास्क पर save from कोरोना वायरस इनफेक्शन के साथ ही ‘MODI JI’ भी लिखा है और कमल का फूल भी बना है। हालांकि, मास्क की गुणवत्ता स्वीकृत मानदंडों के अनुकूल है या नहीं ये कहना मुश्किल है।
PunjabKesari
कोलकाता में बांटे जा रहे हैं पीएम मोदी के नाम वाला मास्क
बीजेपी नेता प्रताप बनर्जी मीडिया से बात करते हुए कहते हैं, ‘कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है उसकी रक्षा के लिए हम ये मास्क लोगों में बांट रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने जो प्रेरणा दी है उसी के आधार पर ये मास्क बांटे जा रहे हैं।’ बता दें कि दुनिया भर के करीब 70 देशों में फैल चुके कोरोना वायरस ने अब भारत में लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। भारत में अब तक 28 लोगों को कोरोना वायरस पॉजेटिव आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को बताया है कि देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 28 मरीज पाए गए हैं। इनमें से केरल में शुरुआत में मिले तीन लोग ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना वायरस के पीड़ित लोगों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, ’17 लोगों का इटालियन ग्रुप है। इस ग्रुप में 1 भारतीय है, जो ड्राइवर है। बाकी आगरा और दूसरी जगहों के लोग है।’

भारत में अब तक 28 मामले सामने आए
स्वस्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इसके साथ ही कहा कि भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय विमान के यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार को भी डॉक्टरों की टीम को मजबूत करने को कहा गया है, जिससे कि मामले बढ़ने पर दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली के केस में हमें चला कि पीड़ित कम से कम 66 लोगों के संपर्क में आए थे। उनके आगरा में परिवार के 6 लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button