ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

दिल्ली हिंसा में अब तक 531 FIR दर्ज, 1,647 लोग गिरफ्तार या हिरासत में- पुलिस

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस ने अब तक 531 FIR दर्ज की गई हैं। इनमें 47 मामले आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस 1,647 लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के पास पिछले सात दिनों में दंगे संबंधित कोई फोन कॉल नहीं आया है।
PunjabKesari
पुलिस ने बताया कि दंगे प्रभावित इलाकों में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने बताया कि पिछले सप्ताह मौजपुर में हिंसा के दौरान निहत्थे पुलिसकर्मी पर तमंचा तानने वाले मोहम्मद शाहरुख को उत्तर प्रदेश के शामली जिले से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। बता दें कि पिछले महीने दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में हुई हिंसा में करीब 47 लोगों की मौत हो गई। इसमें दिल्ली पुलिस के जवान रतनलाल और आईबी अधिकारी अंकित शर्मा का नाम भी शामिल है। 200 से अधिक लोग घायल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button