ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

आज होगी देश की सबसे महंगी और शाही शादी, 500 पंडित पढ़ेंगे मंत्र…करोड़ों रुपए खर्च

कर्नाटक में आज शाही शादी होने जा रही है जो आपने सिर्फ फिल्मों में ही देखी होगी। यह शादी कितनी शाही है आप इसी बात से अंदाजा लगा सके हैं कि इसमें सिर्फ मंत्र पढ़ने के लिए पांच सौ से ज्यादा पंडित बुलाए गए हैं। जी हां ये शादी है कर्नाटक में भाजपा नेता और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बी श्रीरामुलु की बेटी रक्षिता की। नौ दिनों तक चलने वाली इस बहुप्रतीक्षित शादी की शुरुआत 27 फरवरी से हुई थी और आज 5 मार्च को रक्षिता विवाह बंधन में बंध जाएगी। इस शादी पर कुल 500 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। वहीं 500 पंडितों के रुकने का इंतजाम बेंगलुरु में किया गया।

बॉलीवुड के आर्ट डायरेक्टर ने तैयार किया शादी का सेट
शादी के लिए 40 एकड़ के ग्राउंड में इंतजाम किए गए हैं। सिर्फ 27 एकड़ जगह में शादी होगी जबकि 15 एकड़ जमीन सिर्फ पार्किंग के लिए रखी गई है। इस शादी का सेट बॉलीवुड के डायरेक्टर ने तैयार किया है। यह सेट हंपी वीरुपक्ष मंदिर समेत कई मंदिरों की तर्ज पर बनाया जा रहा है जो 4 एकड़ में फैला हुआ है। इतना ही नहीं रक्षिता को तैयार करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के मेकअप आर्टिस्‍ट को बुलाया गया है।

फोटो और वीडियोग्राफी के लिए जयरामन पिल्‍लई और दिलीप की टीम को बुलाया गया है। इसी टीम ने मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की थी। 200 लोग सिर्फ फूलों को सजाने के लिए लगाए गए हैं। एक और सेट बेल्‍लारी में बनाए जा रहे हैं जहां पर शादी के बाद रिसेप्‍शन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button