ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

शेयर बाजार में तेजी, 267 अंक चढ़ा सेंसेक्स व निफ्टी में भी उछाल

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद शेयर बाजार में उतार चढ़ाव देखने को मिल रही है। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स वीरवार को 267.20 अंक की तेजी के साथ 38,676.68 अंक के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 84.75 अंक की तेजी के साथ 11335.75 अंक के स्तर पर खुला।

दिग्गज शेयरों का यह रहा हाल
वीरवार को वेदांता लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टीस, गेल, टाटा स्टील, सन फार्मा, यूपीएल, अडाणी पोर्ट्स और हीरो मोटोकॉर्प हरे निशान पर खुले। वहीं इंफ्राटेल, यस बैंक, जी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, एम एंड एम, सिप्ला और एचडीएफसी लाल निशान पर खुले। जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 251.40 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं टाटा स्टील का शेयर करीब 10 रुपये की तेजी के साथ 387.40 रुपये के स्तर पर खुला।

लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 214.22 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के बाद 38,409.48 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 49.10 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के बाद 11,254.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजार में मिलाजुला रुख
वैश्विक शेयर बाजारों में बुधवार को मिलाजुला रुख रहा। अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बावजूद वॉल स्ट्रीट में गिरावट आई। लंदन बाजार की शुरुआत कमजोर रही, जबकि जर्मनी के बाजार में बढ़त रही। चीन का शंघाई लाभ में रहा, सिडनी और हांगकांग के बाजारों में गिरावट रही। जापान के तोक्यो बाजार में मामूली बदलाव हुआ। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 2.2 प्रतिशत तक चढ़ गया। दुनिया के सात प्रमुख औद्योगिकीकृत देशों समूह द्वारा मंगलवार को वैश्विक अर्थव्यवस्था को समर्थन की घोषणा की गई, लेकिन बाजार इसको लेकर उत्साहित नहीं थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button