ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
विदेश

कोरोना की दहशत: नेतन्याहू ने इजरायली लोगों को दी ‘नमस्ते’ करने की सलाह

कोरोना वायरस का दहशत इस कदर है कि एहतियातन लोग हाथ मिलाने से भी बच रहे हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज अपने देश के लोगों को हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करने की सलाह दी है। कोरोना वायरस को लेकर समीक्षा बैठक के बाद नेतन्याहू मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए कई कदम उठाए गए हैं। हमारी सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुई है। इस दौरान उन्होंने कोरोना से बचने के उपाय का जिक्र करते हुए कहा कि हम भारत के अभिवादन की पद्धति नमस्ते को अपनाएं और हाथ मिलाने से बचें।

नेतन्याहू के इस सलाह पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हमारी हर परम्परा में विज्ञान है, तभी तो भारत महान है।’ दुनियाभर में इससे 3,000 लोगों की जान जा चुकी है और 90,000 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि विदेशों में 17 भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जिनमें से जापान के क्रूज जहाज से 16 मामले आए हैं जबकि यूएई से एक भारतीय इनमें शामिल हैं। राष्ट्रपति नाथ कोविंद के कार्यालय ने कहा कि इस बार राष्ट्रपति भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button