ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते में आज पहली बार जमा होगा रामलला का चढ़ावा-जीरो बैलेंस पर खुला खाता

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का चालू खाता स्टेट बैंक में खुल गया है। गुरुवार को पहली बार रामलला के दानपात्र में आने वाली चढ़ावे की राशि इसी खाते में जमा की जाएगी। इसके पहले भी यह राशि इसी बैंक के अन्य खाते में जमा होती थी, लेकिन उसका संचालन परिसर के रिसीवर मंडलायुक्त के हाथ में था। बीती पांच फरवरी को रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से ट्रस्ट गठन के साथ ही स्टेट बैंक में खाता खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

रामलला के खाते में पहले से जमा लगभग 10 करोड़ की राशि भी इसी खाते में स्थानांतरित की जाएगी। गुरुवार को ट्रस्ट के सदस्यों की मौजूदगी में चढ़ावे की राशि गिनी जाएगी। इस कार्य में स्टेट बैंक के कर्मचारियों की मदद भी ली जाएगी। अभी तक चढ़ावे की राशि की गिनती परिसर के ड्यूटी मजिस्ट्रेट, राजस्वकर्मियों, कोषागार के सहायक लेखाधिकारी की मौजूदगी में होती थी। स्टेट बैंक में ट्रस्ट का खाता जीरो बैलेंस पर खोला गया है। ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को प्रात: साढ़े दस बजे स्टेट बैंक के स्थानीय प्रबंधक को परिसर में तलब किया गया है। ट्रस्ट के बैंङ्क्षकग  मामलों की देखरेख का जिम्मा कोषाध्यक्ष गोङ्क्षवद गिरि महाराज के साथ-साथ महासचिव चंपतराय व एक अन्य सदस्य डॉ. अनिल मिश्र को सौंपा गया है। गुरुवार को राय व मिश्र की मौजूदगी रहने की संभावना है। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने ट्रस्ट का चालू खाता खुलने की पुष्टि की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button