ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

CAA: बिना अनुमति कैंडल मार्च निकालने पर अजीज कुरैशी समेत 8 लोगों पर केस दर्ज

लखनऊः नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी समेत आठ लोगों पर बिना अनुमति कैंडल मार्च निकालने के कारण केस दर्ज किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर अमित दुबे ने बताया कि रविवार देर शाम फन मॉल के पास डिगडिगा चौराहे पर CAA विरोध के लिए लोग बड़ी संख्या में जुटे थे। पूछताछ पर मिजोरम व उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालने की जानकारी मिली। पूर्व राज्यपाल को इलाके में धारा-144 होने की जानकारी देते हुए जुलूस निकालने से मना किया। नहीं मानने पर पूर्व राज्यपाल के साथ जलील, महफूज, सलमान मंसूरी, वली मोहम्मद, रहनुमा खान, प्रियंका मिश्रा और सुनील लोधी समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button