ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

ट्रैक पर बेल्डिंग बेल्ट से टकराई वंदे भारत, फिर हुआ धमाका… मुरैना में बड़े हादसे का शिकार होने से बची ट्रेन

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक बड़ा हादसा होने से बच गया. यहां देश की सबसे आधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक बड़े हादसे से बच गई. मुरैना स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन से बेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर टकरा गया. बेल्ट ट्यूमर टकराने से वंदे भारत मे तेज धमाका हो गया. धमाका होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए.

घटना से सबसे बड़ा सवाल ये उठता है की आखिर ये ट्यूमर ट्रैक पर आया कैसे. वंदे भारत मुरैना स्टेशन के पास करीब 40 मिनट खड़ी रही. यह हादसा सुबह करीब 10 बजे उस वक्त हुआ जब ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन की ओर जा रही थी. धमाके के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक बेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर काफी भारी होता है इसलिए जैसे ही ट्रेन इससे टकराई वैसे ही ट्रेन में ब्लास्ट हो गया.

टकराते ही हुआ जोरदार धमाका

बता दें कि वंदे भारत अपने तय समय से रानी कमलापति रेवले स्टेशन से सुबह 5:40 बजे रवाना हुई. इसके बाद 8:48 बजे पर झांसी से रवाना हुई और 9:48 बजे ग्वालियर पहुंची. ट्रेन यहां से 9:50 बजे रवाना हुई और 20 मिनट बाद मुरैना रेलवे स्टेशन पर वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर से टकरा गई, टकराते ही एक जोरदार धमाका हुआ और ट्रेन रुक गई, इस धमाके से ट्रेन में बैठे ययात्रियों में हड़कंप मच गया, यात्रियों को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ है इस बीच मुरैना स्टेशन पर मौजूद रेलवे अधिकारी और रेलवे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची.

आगरा के लिए रवाना हुई ट्रेन

वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे तकनीकी स्टाफ ने पूरी ट्रेन की जांच की. कुछ देर के बाद उन्हें वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर दिखाई दिया. उन्होंने उसे हटाया और पूरी गाड़ी की जांच की गई. तकनीकी स्टाफ ने हर उस जगह जांच की जहां उन्हें गड़बड़ी का अंदेशा था. इस वजह से ट्रेन को घटनास्थल पर ही 40 मिनट खड़ा कराया गया. तकनीकी स्टाफ को जब संतुष्टी हो गई कि अब आगे कोई गड़बड़ी नहीं होगी, तब जाकर ट्रेन को आगरा के लिए रवाना किया गया.

Related Articles

Back to top button