ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
मध्यप्रदेश

मंदसौर में नीमच विधायक दिलीप सिंह के वाहन की टक्कर से महिला की मौत, बाइक सवार पति व 2 बच्चे घायल

मंदसौर। शुक्रवार सुबह महू-नीमच राजमार्ग पर लखमाखेड़ी फंटे पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की इनोवा व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका पति व दो बच्चे घायल हो गए। इनोवा में विधायक के स्वजन सवार थे। हादसे के बाद विधायक के वाहन से ही घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल पति का उपचार किया गया। मृतिका का पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौपा गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे।

विधायक के इनोवा से हुई टक्कर

शुक्रवार सुबह 40 वर्षीय बाबुदास पुत्र विष्णुदास बैरागी निवासी बड़वन बाइक पर पत्नी 35 वर्षीय प्रेमबाई, नौ वर्षीय बेटी वंशिका एवं दो वर्षीय पुत्र प्रवेश को साथ लेकर ग्राम लखमाखेड़ी में मौसर के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी सुबह 7:30 बजे महू-नीमच राजमार्ग पर स्थित लखमाखेड़ी फंटे को पार कर रहे थे तभी मंदसौर तरफ से आ रही नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की इनोवा से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार प्रेमबाई गंभीर घायल हो गई। पति बाबुदास एवं बच्चे घायल हो गये।

कार में थे विधायक के परिजन

 

हादसे के बाद घायलों को विधायक के वाहन से ही तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर महिला प्रेमबाई को चिकित्सकों ने मृत घाेषित कर दिया। घायल बाबुदास एवं दोनों बच्चे प्रवेश व वंशिका का उपचार किया गया। कार में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार नहीं थे। उनके स्वजन बैठे थे। मृतिका के पोस्टमार्टम के बाद घायल भी अस्पताल से चले गए। पुलिस ने विधायक की इनोवा जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button