ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

अखनूर बस हादसे के बाद JKRTC का एक्शन, 6 कर्मचारी निलंबि

जम्मू के अखनूर में हुई बस दुर्घटना के एक दिन बाद, जम्मू-कश्मीर परिवहन विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है. विभाग ने छह कर्मचारियों को, काम में लापरवाही बरतने के चलते निलंबित कर दिया है. 30 मई को हुई इस बस दुर्घटना में 22 लोगों की मौत हो गई थी और 64 लोग घायल हो गए थे. मामले की गंभीरता को देखते विभाग ने अब कड़ी कार्रवाई की है. अधिकारियों की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है.

गृह विभाग के प्रधान सचिव चंद्राकर भारती की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसके बाद परिवहन विभाग के सचिव नीरज कुमार ने निलंबन और जांच के आदेश दिए हैं. कुमार ने कहा कि “पूरी घटना की जांच जब तक चलती है, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में तैनात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित रखा जाएगा.

कौन-कौन हुआ निलंबित

आदेश के अनुसार निलंबित हुए अधिकारियों में रंजीव भसीन (मोटर वाहन निरीक्षक), सुमित मगोत्रा (सहायक) और (एमटीएस) अश्विनी कुमार, अमन कुमार, केशव सिंह और राकेश कुमार शामिल हैं. वहीं, जम्मू प्रशासन ने पीड़ितों के रिश्तेदारों को सूचना और मदद प्रदान करने के लिए एक हेल्पलाइन सेवा भी शुरू की है.

कब हुआ था हादसा?

30 मई की शाद को जम्मू के अखनूर में यात्रियों से भरी बस एक गहरी खाई में गिर गई थी. इस हादसे में 22 लोगों ने अपनी जान गवां दी, जबकि 64 लोग घायल हो गए. हादसे के फौरन बाद आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

शुरुआती जांच में मालूम चला कि, दुर्घटनाग्रस्त बस बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिवखोड़ी जा रही थी. अखनूर के चूंगी मोड़ पर बस खाई में गिरी है. तीखे मोड़ पर अचानक से गाड़ी सामने आने के कारण, चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे खाई में जा गिरी. पूरे मामले पर अब आला- अधिकारियों की नजर बनी हुई है, और मामले की जांच जारी है

Related Articles

Back to top button