ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
व्यापार

चुनाव परिणाम से पहले टाटा-अंबानी को बड़ा नुकसान, डूबे 1.33 लाख करोड़

चुनाव परिणाम आने में 48 घंटे से भी कम वक्त बचा है. उससे पहले देश की दो सबसे बड़ी कंपनियों को मोटा नुकसान हो चुका है. जी हां, यहां बात मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस की हो रही है. पिछले हफ्ते दोनों ही कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. जिसकी वजह से दोनों कंपनियों के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट देखी गई.

वैसे देश की टॉप 10 कंपनियों में ये 8 कंपनियों के मार्केट कैव में 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट देखी गई. लेकिन 1.33 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस को ही हुआ. इसके विपरीत देश के दो सबसे बड़े लेंडर्स एचडीएफसी बैंक और एसबीआई बैंक के मार्केट कैप में इजाफा देखने को मिला है. दोनों मिलकर अपने-अपने मार्केट कैप में 12 हजार करोड़ रुपए ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. जिसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी एचडीएफसी बैंक की रही.

पिछले हफ्ते बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1,449 अंक या 1.92 फीसदी टूटा था. शुक्रवार को यह 75.71 अंक या 0.10 फीसदी बढ़कर 73,961.31 पर बंद हुआ, जिससे पांच दिनों की गिरावट का सिलसिला टूट गया. अब सभी की नजरें 3 और 4 जून को होंगी. 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं. जिसका असर शेयर बाजार में किस तरह का देखने को मिलेगा, वो काफी अहम होगा.

देश की टॉप 10 कंपनियों के मार्केट कैप में कितनी गिरावट या कितना इजाफा

  1. इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 67,792.23 करोड़ रुपए घटकर 19,34,717.12 करोड़ रुपए हो गया.
  2. टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस का एमकैप 65,577.84 करोड़ रुपए घटकर 13,27,657.21 करोड़ रुपए रह गया.
  3. देश की बड़ी आईटी कंपनियों में से एक इंफोसिस का वैल्यूएशन 24,338.1 करोड़ रुपए घटकर 5,83,860.28 करोड़ रुपए पर आ गया है.
  4. देश की बड़ी कंपनियों में शुमार आईटीसी का मार्केट कैप 12,422.29 करोड़ रुपए कम होकर 5,32,036.41 करोड़ रुपए रह गया.
  5. देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी का एमकैप 10,815.74 करोड़ रुपए घटकर 6,40,532.52 करोड़ रुपए रह गया है.
  6. वहीं दूसरी ओर एचयूएल का वैल्यूएशन 9,680.31 करोड़ रुपए घट गया है. जिसके बाद कंपनी का मार्केट कैप 5,47,149.32 करोड़ रुपए पर आ गया है.
  7. देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में भारती एयरटेल का एमकैप 9,503.31 करोड़ रुपए घटकर 7,78,335.40 करोड़ रुपए आ चुका है.
  8. देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 8,078.11 करोड़ रुपए घटकर 7,87,229.71 करोड़ रुपए रह गया.
  9. देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंंडर एचडीएफसी बैंक के एमकैप में 10,954.49 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है और वैल्यूएशन 11,64,083.85 करोड़ रुपए हो गई है.
  10. देश का सबसे बड़ा सरकारी लेंडर एसबीआई ने 1,338.7 करोड़ रुपए जोड़े, जिससे बाजार मूल्यांकन 7,40,832.04 करोड़ रुपए हो गया.

Related Articles

Back to top button