ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
देश

भारत के इतिहास में अभूतपूर्व पल, NDA पर तीसरी बार भरोसा जताया… लोकसभा चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि जनता ने तीसरी बार एनडीए पर विश्वास जताया, हम नई उर्जा, उमंग और संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है. मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं. मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे. सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं.

BJP ओडिशा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी- PM मोदी

पीएम मोदी ने ओडिशा में बीजेपी की शानदार जीत के लिए भी वहां के लोगों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि यह सुशासन और ओडिशा की अनूठी संस्कृति का जश्न मनाने की एक शानदार जीत है. बीजेपी लोगों के सपनों को पूरा करने और ओडिशा को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. मुझे हमारे सभी मेहनती पार्टी कार्यकर्ताओं पर उनके प्रयासों के लिए बहुत गर्व है.

यह जीत जन-जन के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब- अमित शाह

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि NDA की यह विजय देश के लिए अपना जीवन खपा देने वाले नेता नरेंद्र मोदी जी में जन-जन के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है. यह मोदी जी के विकसित भारत के विजन पर जनता-जनार्दन का विश्वासमत है. यह जन आशीर्वाद मोदी जी के बीते एक दशक के गरीब कल्याण, विरासतों के पुनरोत्थान, महिलाओं के स्वाभिमान व किसान कल्याण के कार्यों की सफलता का आशीष है. उन्होंने कहा कि नया भारत इस जनादेश के साथ विकास यात्रा को और गति और शक्ति देने के लिए तैयार है.

बीजेपी बहुमत के आंकड़े से पीछे

अब तक आए नतीजों में बीजेपी को 239 सीटें तो कांग्रेस को 99 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. बीजेपी बहुमत के आंकड़े से पीछे है. लोकसभा में बहुमत का आंकड़ा 272 है. अगर एनडीए की बात करें तो उसे 291 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं जबकि INDIA गठबंधन को 234 के आसपास सीटें मिल सकती हैं.

Related Articles

Back to top button