ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
मनोरंजन

Happy Hardy And Heer Movie Review: हिमेश रेशमिया ने एक्टिंग से नहीं किया निराश, जानें- कैसी है फिल्म

मुंबई। सिंगर हिमेश रेशमिया की एक और फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर आ गई है। अब आपको हिमेश रेशमिया को भी सीरियसली लेना पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने भी खुद को एक अभिनेता के तौर पर गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है और उन्होंने साबित किया है हैप्पी हार्डी और हीर के के साथ! उन्होंने एक प्रोफेशनल एक्टर की तरह पूरी फिल्म में अपना पीस और रिदम नोट और टोन 1 मिनट के लिए भी नहीं खोया। इस बदले हुए हिमेश रेशमिया को ढेर सारी बधाई।

यह कहानी है हैप्पी सिंह (हिमेश रेशमिया) की, जो अपनी सबसे प्यारी दोस्त हीर (सोनिया मान) के साथ बचपन से प्यार करते हैं। मगर वो उन्हें अपना दोस्त मानती है और इस बीच दोनों को लंदन जाना पड़ता है और वहां हीर की मुलाकात होती है हार्डी से और दोनों में प्यार हो जाता है। हार्डी (हिमेश रेशमिया) एक सफल गायक और सफल बिजनेसमैन है, वहीं दूसरी और हैप्पी सिंह पूरी तरह से असफल इंसान मगर जिंदगी से प्यार करने वाला! आखिर हीर किसे चुनेगी हैप्पी को या हार्डि को? यही कहानी है हैप्पी हार्डी और हीर की

फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू ग्रांड है। डायरेक्टर राका ने लंदन को इतनी खूबसूरती से दर्शाया है। ढेर सारी फिल्मों में लंदन देखने के बाद भी आप इस फिल्म में आपको एक अलग लंदन देखने को मिलेगा। हिमेश रेशमिया से डबल रोल करवाना, एक नई लड़की को हीरोइन के तौर पर लॉन्च करना और एक कसी हुई फिल्म बनाना आसान काम नहीं था, जिसे राका ने सफलतापूर्वक निभाया।

अभिनय की बात करें तो हिमेश रेशमिया अपने अभिनय से बांधे रखते हैं, दोनों ही किरदारों के अपने-अपने प्लस माइनस हिमेश ने बखूबी निभाए। सोनिया मान पूरे आत्मविश्वास के साथ उपस्थिति दर्ज कराती है। फिल्म में 8 गाने और सभी के सभी चार्टबस्टर भी बने हुए हैं। कोई और अभिनेता होता तो शायद आठ गानों वाली फिल्म झेलना थोड़ा मुश्किल हो जाता, मगर फिल्म देखते-देखते आपको पता ही नहीं पड़ता कि कब गाने आ गए। गानों को खूबसूरती के साथ कहानी में जोड़ा गया है।

कुल मिलाकर यह कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि हैप्पी हार्डी और हीर एक संगीतमय पारिवारिक फिल्म है, जिसका आनंद आप उठा सकते हैं। अब तक की सारी धारणाएं अलग रखकर आप इस फिल्म को आजमा सकते हैं आप निराश नहीं होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button