ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
उत्तरप्रदेश

सगी बुआ के बेटे से प्यार, फिर हुई तकरार… प्रेमी जोड़े ने सल्फास खा दे दी जान

कहावत है की प्यार उम्र और समाज के बंधनों को नहीं मानता. प्यार बस प्यार होता है. प्यार करने वाले लोगों के लिए जाती-समाज कोई मायने नहीं रखता. आपने आजतक ऐसे किस्से तो बहुत सुने होंगे की बिरादरी के बाहर प्यार करने वालों ने जान दे दी हो, लेकिन यूपी के कानपुर से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई जिसने सबको चौंका दिया. यहां एक लड़की को अपनी सगी बुआ के बेटे से प्यार हो गया. लेकिन दोनों की असंभव प्रेमकहानी का दर्दनाक अंत हुआ.

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के अरौल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सहजना गांव में ये घटना हुई. यहां सहजना गांव की 16 साल की किशोरी अपने बुआ के बेटे, हरदोई के रहने वाले 18 साल के राम बिहारी से प्यार कर बैठी. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन इस प्रेम संबंध में समाज के ताने और परिवारिक विरोध के चलते दोनों ने मौत का रास्ता चुन लिया.

शादी के लिए तैयार हो गए थे घरवाले

हालांकि, घटना के बाद परिजनों का कहना था कि दोनों परिवार शादी के लिए राजी थे लेकिन राम और उसकी प्रेमिका के बीच कुछ अनबन हुई थी जिसके बाद उन्होंने जान देने का कदम उठा लिया. घटना में मिली जानकारी के अनुसार जब राम प्रेमिका अंजलि से मिलने गया तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसके बाद जब चाचा चाची खेत पर चले गए तो दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जानकारी होने पर चाचा ने उन्हें पास के प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी. पहले प्रेमिका की मौत हुई और कुछ देर बाद ही प्रेमी राम की भी मौत हो गई.

अक्सर होता था विवाद

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार राम बिहारी हरदोई बिलग्राम के कुतवात का रहने वाला था. हालांकि की दोनों में किस बात पर विवाद हुआ इस बात का अबतक खुलासा नहीं हो पाया है. अंजलि और राम के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे थे जिसकी जानकारी दोनों ही परिवार वालों को हो गई थी. बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग को लेकर अक्सर घर में विवाद होता था.

दोनों में हुआ था विवाद

पुलिस का मानना है की गुरुवार रात भी प्रेम प्रसंग को लेकर ही घर में विवाद हुआ होगा जिससे परेशान होकर दोनों ने सल्फास की गोलियां खाने का निर्णय लिया और जान दे दी. वहीं पूरे प्रकरण में अरौल थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पाल ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों के मुताबिक घटना में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

Related Articles

Back to top button