ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

रंजीत बच्चन हत्याकांड: रक्षा मंत्री ने मांगे अपडेट, कमिश्नर को दिए निर्देश

लखनऊ: अन्तरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की रविवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लखनऊ के सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हिंदूवादी नेता रंजीत हत्याकांड को लेकर चिंता जताई है। रक्षामंत्री इस मामले में अभी तक क्या अपडेट है इसको लेकर पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय और जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से टेलीफोन पर बातचीत की है।

बता दें कि वारदात की शाम को लखनऊ पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से दो संदिग्धों का स्केच जारी किया है।  संदिग्‍धों के बारे में जानकारी देने वालों को 50 हजार रुपए का इनाम देने की भी घोषणा की गई है। हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस की 6 टीमें लगाई गई हैं।  पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि शॉल ओढ़े दो संदिग्ध CCTV फुटेज में दिखे है।  जिसमें से एक संदिग्ध ने अपना चेहरा ढका हुआ है।

मृतक रंजीत बच्चन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक  हमलावरों ने हिंदूवादी नेता की नाक पर बेहद करीब से गोली मारी थी। अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में 9 MM की पिस्टल से गोली मारने का संदेह जताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button