ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में बोले- शशि थरूर आप तो कश्मीर के दामाद रहे हो…!

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का उत्तर देते हुए जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद आग लग जाएगी। बवाल हो जाएगा, कितने बड़े भविष्यवक्ता थे वे। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस दौरान उन्‍होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर पर तंज कसते हुए कहा कि आप तो कश्मीर के आप दामाद रहे हो…!

पीएम मोदी ने कहा कि अनुच्‍छेद 370 हटने से पहले कश्मीर की पहचान बम, बंदूक और आतंकवाद बना कर रख दी गई थी। सन 1990 में ही कश्मीर की पहचान को दफना दिया गया था। जब वहां से अपना घर और व्‍यापार को छोड़कर कश्मीरी पंडितों को भागना पड़ा था। पीएम ने कहा कि कश्मीर की पहचान एक समय पर सूफीवाद थी, लेकिन धीरे-धीरे ये छवि धूमिल हो गई। इस दौरान शशि थरूर पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि आप तो कश्मीर के आप दामाद रहे हो, आपको तो वहां की बेटियों के बारे में सोचना चाहिए था?

कश्‍मीर को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा करने वाले लोगों पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि 370 हटाने के बाद आग लग जाएगी। कितने बड़े भविष्यवक्ता थे वे। हालांकि, अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। सिर्फ लोगों को डराया जा रहा था। इस दौरान पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला के बयान का भी जिक्र किया। बता दें कि इन दोनों ने ही कई मंचों पर अनुच्‍छेद 370 का समर्थन किया था। साथ ही, इस अनुच्‍छेद को हटाए जाने पर बड़ा बवाल होने की आशंका जताई थी। पीएम ने कहा कि महबूबा मुफ्ती जी ने कहा था भारत ने कश्मीर के साथ धोखा किया है। हमने जिस देश के साथ रहने का फैसला किया था, उसने हमें धोखा दिया है। ऐसा लगता है कि हमने 1947 में गलत चुनाव कर लिया था। महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला इन दिनों नजरबंद हैं।

पीएम मोदी ने इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब भी मैं (लोकसभा में कांग्रेस के नेता) अधीर रंजन चौधरी जी को देखता और सुनता हूं, मैं किरेन रिजिजू जी को बधाई देता हूं…। रिजिजू द्वारा लॉन्च किए गए फिट इंडिया आंदोलन को अधीर जी बहुत अच्छी तरह प्रमोट करते हैं। वह अपने भाषण देते हुए जिमिंग भी करते हैं। संसद के बजट सत्र के छठे दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में बोले। इस दौरान उन्‍होंने केंद्र सरकार की कई उपलब्धियों को जिक्र किया। जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाना, भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था और बोडो जनजाति से हुए समझौते जैसे मुद्दे उठाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button