ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
मनोरंजन

Tanhaji Box Office Collection Day 27: चौथे हफ़्ते में मजबूत तानाजी, 27 दिनों में बेहतरीन कमाई

नई दिल्ली। तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने साल 2020 को एक मजबूत बुनियाद दे दी है। फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर 250 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है। अजय देवगन की सबसे कामयाब फ़िल्म बनने के बाद तानाजी हिंदी सिनेमा की भी 12वीं सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन गयी है। अजय के करियर की इस साल बेहतरीन शुरुआत है।

ओम राउत निर्देशित तानाजी 10 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। ट्रेड को फ़िल्म से अच्छे कलेक्शन की उम्मीद थी, मगर इस मुक़ाम तक पहुंचेगी, इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था। बहरहाल, फ़िल्म 27 दिनों से सिनेमाघरों में है और अब भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है, जिसके चलते कलेक्शंस लगातार बढ़ रहे हैं। चौथे हफ़्ते में फ़िल्म ने बुधवार (5 फरवरी) को लगभग 2 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ तानाजी का 27 दिनों का कलेक्शन लगभग 257 करोड़ हो गया है। चौथे हफ़्ते के ख़त्म होते-होते फ़िल्म 260 करोड़ का कलेक्शन आसानी से कर लेगी। तानाजी चौथे हफ़्ते में भी नई फ़िल्मों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

taran adarsh

✔@taran_adarsh

is ahead of *all* new releases []… Will continue to collect in coming week as well… [Week 4] Fri 2.77 cr, Sat 4.48 cr, Sun 6.28 cr, Mon 2.32 cr, Tue 2.05 cr. Total: ₹ 255.77 cr. biz.

983 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
200 करोड़ क्लब में तानाजी का अगला निशाना शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फ़िल्म कबीर सिंह है, जो 2019 में रिलीज़ हुई थी और 278 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। इस कलेक्शंस तक पहुंचने के लिए तानाजी को 24 करोड़ और चाहिए। फ़िल्म की रफ़्तार काफ़ी कम हो चुकी है, मगर वीकेंड्स में अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जिसने आस जगा रखी है।

तानाजी ने चौथे वीकेंड में शुक्रवार (31 जनवरी) को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार और रविवार को कलेक्शंस में जंप आया। शनिवार को फ़िल्म ने 4.48 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को 6.28 करोड़ कमाये थे। चौथे हफ़्ते के पहले दिन शुक्रवार को रणवीर सिंह की सिम्बा (240.22 करोड़) और रितिक रोशन की कृष 3 (240.50 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया। शनिवार को विक्की कौशल की उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा। 2019 में रिलीज़ हुई उरी ने 244 करोड़ का कलेक्शन किया था।

तानाजी 3800 से अधिक स्क्रींस पर 2डी और 3डी फॉर्मेट में रिलीज़ की गयी थी। फ़िल्म ने 15.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि ओपनिंग वीकेंड में 47.93 करोड़ बटोरे थे। पहले हफ़्ते में फ़िल्म ने 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ़्त में तानाजी को 78.54 करोड़ मिले, जबकि तीसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 40.42 करोड़ जमा किये थे। तानाजी में सैफ़ अली ख़ान विलेन के किरदार में हैं, जबकि काजोल ने अजय के किरदार तानाजी मालुसरे की पत्नी सावित्रीबाई का रोल निभाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button