ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
मनोरंजन

Baaghi 3 Trailer: पावरफुल एक्शन के साथ टाइगर श्रॉफ की वापसी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म बागी-3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जैसा अंदाजा लगाया जा रहा था ठीक वैसे ही फिल्म में एक्शन की भरमार है। ट्रेलर पूरी तरह फाइट सीन से भरा हुआ है और टाइगर अपने सिग्नेचर अंदाज में जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर लोगों को पसंद आएगा और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

कैसा है ट्रेलर

फिल्म की शुरुआत से अंत तक एक्शन पर जोर है और फाइट सीन में ना सिर्फ टाइगर का एक्शन है, बल्कि गन, तोप, हेलीकॉप्टर, बम आदि का इस्तेमाल हुआ है। फिल्म में कई सीन युद्ध के सीन की तरह लगते हैं और यह लड़ाई एक वॉर की तरह लग रही है। वहीं टाइगर की शानदार बॉडी भी उनके एक्शन सीन को ज्यादा दमदार बना रही है।

ट्रेलर का लोगों को काफी इंतजार था, इस बात का अंदाजा इसलिए लगाया जा सकता है क्योंकि ट्रेलर रिलीज होने की कुछ मिनट बाद ही लाखों लोगों ने यह ट्रेलर देख लिया है। इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। लग रहा है कि लोगों को काफी लंबे समय बाद फुल एक्शन वाली फिल्म मिल रही है, जिसे पसंद भी किया जा रहा है।
अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो ट्रेलर से लग रहा है कि यह दो भाइयों की कहानी है, जिसमें एक भाई यानी रितेश देशमुख पुलिस में है। वहीं, रॉनी यानी टाइगर श्रॉफ हमेशा अपने भाई को बचाने का काम करते दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर से लग रहा है कि उसका भाई किसी देश में फंस गया है, जहां से टाइगर उन्हें बचाने जाते हैं और वो एक तरीके से पूरे देश से पंगा ले लेते हैं। इसी कहानी में पूरा एक्शन शामिल है और दूसरे देश की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई एक वॉर का रुप ले लेती है।
बता दें कि यह बागी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और रितेश देशमुख के साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। वहीं खबरें ये भी हैं कि फिल्म में जैक श्रॉफ भी टाइगर के पिता की भूमिका में नजर आ सकते हैं। फिल्म 6 मार्च को रिलीज होने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button