पटियाला हाउस कोर्ट का निर्भया के दोषियों को नया डेथ वारंट जारी करने से इंकार, कहा-अभी है समय

नई दिल्लीः दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा का नया डेथ वारंट जारी करने से इनकार कर दिया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा कि अभी दोषियों के पास मंगलवार तक कानूनी विकल्प अपनाने का समय है। कोर्ट ने कहा कि जब तक दोषी सारे कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल नहीं कर लेते हैं तक तब नया डेथ वारंट जारी नहीं होगा। बता दें कि तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने गुरुवार को निर्भया गैंगरेप और मर्डर मामले में चारों दोषियों को फांसी की सजा के नए डेथ वारंट जारी करने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की है।
इस मामले में मुकेश, पवन, विनय और अक्षय को फांसी की सजा मिली है। इसके बाद चारों की फांसी एक बार फिर टली। दूसरा डेथ वारंट 17 जनवरी को जारी किया गया जिसमें 1 फरवरी को फांसी मुकर्रर की गई थी। इसके बाद 31 जनवरी को अदालत ने विनय की दया याचिका लंबित होने के मद्दे नजर 31 जनवरी को चारों की फांसी को अगले आदेश तक टाल दिया था।





