ब्रेकिंग
भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप चाणक्यपुरी में पाकिस्तान को कड़ा संदेश: हाई कमीशन के बाहर अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, सिविक एजेंसी... शिवपुरी के नरवर में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या: कैशियर और कर्मचारी पर केस दर्ज, रास्ते... उज्जैन में जुटेगी देश की युवा शक्ति: 17 से 19 सितंबर तक गीता भवन में 'युवा धर्म संसद-2026', 24 राज्य... इंदौर हाईकोर्ट का अहम फैसला: मकान मालिक तय करेगा अपनी जरूरत, किराएदार नहीं उठा सकता सवाल; खाली करना ... ग्वालियर: मुरार जिला अस्पताल की न्यूरो ओपीडी में दवाओं का संकट, पर्चा लेकर निजी मेडिकल स्टोर जाने को...
मध्यप्रदेश

इंदौर के राजेंद्र नगर में एक घर में घुसकर चोरों ने गहने और रुपयों पर किया हाथ साफ

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने दिन में रेकी कर शाम को एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने और रुपयों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी परस्पर नगर का है। यहां के रहने वाले कुलदीप सिंह ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की वह किसी काम से गए हुए थे।

जब शाम को घर पर लोटे तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था। घर में रखा सारा सामान अस्तव्यस्त था और घर में रखे सोने चांदी के लाखों रुपये के गहने और नगद रुपए भी गायब थे। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो उस में बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिया।

उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज जब्त किए एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया की सीसीटीवी में बाइक सवार संदिग्ध नजर आया है, टीम लगा दी गई है। जल्द ही इस चोरी का खुलासा किया जाएगा, कुलदीप सिंह टीसीएस में कंसल्टेंट का काम करते हैं।

Related Articles

Back to top button